बिजनेस एनालिस्ट डेटा विश्लेषण के माध्यम से बिज़नेस प्रोसेस, प्रोडक्ट्स, सेवाओं और सॉफ्टवेयर को बेहतर बनाने के लिए कंपनियों को गाइड करते हैं.
ये प्रोफेशनल्स बिज़नेस मॉडल देने के अलावा सेक्टर का अनुमान लगाते हैं. इससे कंपनियों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिलती है.
कंपनी के अंदर डिसिशन मेकिंग प्रोसेस में सुधार की जिम्मेदारी बिजनेस एनालिस्ट पर होती है.
अगर आपकी रूचि इस फील्ड में है तो सबसे पहले उन्हें कंप्यूटर, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट या कंप्यूटर प्रोग्रामिंग जैसे क्षेत्रों में बैचलर डिग्री हासिल करें.
इसके बाद आपको व्यापार, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर सिस्टम्स में मास्टर्स डिग्री करना चाहिए.
बिजनेस एनालिटिक्स का कोर्स करने वाले उम्मीदवारों को करियर की शुरुआत में चार से पांच लाख रुपये सालाना पैकेज मिल जाता है.
आईआईएम जैसे टॉप इंस्टिट्यूट से कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स का औसत सालाना पैकेज 6 लाख से 10 लाख रुपये तक हो सकता है.
दो से तीन साल का अनुभव हासिल करने के बाद मिड लेवल पर कमाई 10 लाख रुपये से अधिक हो सकती है.
इसी लेवल पर 8-10 साल के अनुभव के बाद उम्मीदवार की कमाई करीब 6 लाख रुपये हर महीने हो सकती है.
सीनियर लेवल पर अनुभवी उम्मीदवार हर महीने 1.5 लाख से 10 लाख रुपये कमा सकते हैं.