FD में निवेश के लिए ये बैंक बेहतर विकल्प!

सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट एफडी की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 2 करोड़ रुपये से कम के जमा पर नई ब्याज दरें 5 अप्रैल, 2023 से प्रभावी होगी।

Brush Stroke

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चाहते हैं तो केनरा बैंक आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Brush Stroke

बता दें कि संशोधन के बाद बैंक के 444 दिनों की अवधि वाली एफडी के लिए अब अधिकतम ब्याज दर 7.90 प्रतिशत है।

Brush Stroke

ऐसे में आप कैनरा बैंक में एफडी में निवेश करके शानदार फायदा उठा सकते हैं।

Brush Stroke

5 अप्रैल 2023 से लागू 2 करोड़ रुपये से कम के कॉलेबल डिपॉजिट के लिए टर्म डिपॉजिट ब्याज दरें सामान्य नागरिकों और सीनियर सिटीजन के लिए 7 दिनों से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं के लिए 4 प्रतिशत से शुरू होंगी।

Brush Stroke

वहीं 5 वर्ष और उससे अधिक 10 वर्ष में मेच्योर होने वाली जमा राशि के लिए रेग्यूलर कस्टमर्स 6.70 प्रतिशत की दर से ब्याज प्राप्त कर सकते हैं जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह 7.20 फीसदी है।

Brush Stroke

ये हैं अवधि ब्याज दरें

नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट के लिए 2 वर्ष से ज्यादा और 3 वर्ष से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.10 प्रतिशत सीनियर सिटीजन को 7.60 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी।

Brush Stroke

वहीं 46 दिनों से 90 दिनों की अवधि के लिए एफडी पर 5.30 फीसदी से शुरू होंगी।

Brush Stroke

इसी के साथ, केनरा बैंक 15 लाख रुपये से अधिक के नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट के लिए 444 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों के लिए 7.40 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 7.90 प्रतिशत की अधिकतम ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!