Realme C35 को पिछले साल 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें आपको यूनिसोक T616 प्रोसेसर, 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी और फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है।
LAVA Blaze 5G को भी इसी प्राइज रेंज में पेश किया जा रहा है। यह बजट फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर, 5,000mAh की बैटरी के साथ 12W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए है।
Redmi 10 एक अच्छा बजट स्मार्टफोन है , जो 12,000 रुपये की कीमत में आता है। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है।
इस स्मार्टफोन को 12,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर आपको इसकी कीमत में छूट मिल जाती है। इसके बाद भारत में इसकी कीमत 12000 रुपये से कम कीमत हो जाती है।
आप गैलेक्सी F13 को केवल 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी F13 में 6.6-इंच FHD+ डिस्प्ले, 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ Exynos 850 प्रोसेसर, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी है।