अगर आप भी बीएसएनएल के प्रीपेड यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
दरअसल कंपनी अपने यूजर्स को लंबी वैलिडिटी वाले प्लान के साथ ज्यादा का फायदा दे रही है।
रोजाना पांच रुपये से भी कम के खर्च पर 2जीबी डेटा इस्तेमाल करने का फायदा मिल रहा है।
बता दे, हम यहां बीएसएनएल के 1515 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं।
कंपनी का यह एनुअल रिचार्ज प्लान पूरे 365 दिन की वैलिडिटी के साथ ही ऑफर किया जा रहा है।
बीएसएनएल के 1515 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर को 2जीबी डेटा डेली बेसिस पर ऑफर किया जा रहा है।
डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर यूजर को 40kbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।
हालांकि इस रिचार्ज प्लान में यूजर को डेली एसएमएस और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!