दिमाग को बनाना है तेज, डाइट में शामिल करें ये चीजें!

जितना शरीर की सेहत पर ध्यान दिया जाता है उतना ही दिमाग की सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है. यहां कुछ ऐसे फूड्स के नाम दिए गए हैं जो आपके दिमाग को तेज और जवां बनाए रखते हैं।

अखरोट  दिमाग के लिए खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है. इसमें अन्य मेवों की तुलना में दोगुना मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

अखरोट

जिंक से भरपूर कद्दू के बीजों को सोचने की क्षमता बढ़ाने और याददाश्त को तेज करने के लिए जाना जाता है।

कद्दू के बीज

यह हरी सब्जी ब्रेन पावर को तेज कर सकती है. इसमें विटामिन के की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है जिसे दिमाग तेज करने के लिए जाना जाता है।

ब्रोकोली

आपको अपने दिमाग को भरपूर एनर्जी देने की भी जरूरत है जिसे पूर्ण अनाज पूरा करते हैं. इसलिए इन कार्ब्स को पर्याप्त मात्रा में जरूर खाएं।

अनाज

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!