बॉलीवुड सितारों की तरह उनके बॉडीगार्ड्स भी हमेशा चर्चा में रहते हैं.
ये बॉडीगार्ड हमेशा उनके साथ होते हैं, चाहे वो किसी पार्टी में शिरकत करने पहुंचे या वो शूटिंग पर हों.
आइए जानते हैं इन बॉलीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड्स की सैलरी कितनी होती है.
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा बॉलीवुड के सबसे चर्चित बॉडीगार्ड हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सलमान खान हर साल शेरा को 2 करोड़ रुपए की सैलरी देते हैं.
रवि सिंह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बॉडीगार्ड हैं. जहां TOI के मुताबिक शाहरुख खान हर साल रवि सिंह को 2.7 करोड़ रुपए की सैलरी देते हैं.
जितेंद्र शिंदे, बिग बी के पर्सनल बॉडीगार्ड हैं जो उनके साथ हमेशा उनकी सुरक्षा करते हुए नजर आते हैं. टाइम्स नाउ के मुताबिक अमिताभ बच्चन हर साल जितेंद्र को 1.5 करोड़ रुपए की सैलरी देते हैं.
श्रेयसे थेले, अक्षय कुमार के साथ पिछले 15 साल से काम कर रहे हैं. मिड-डे की खबर के अनुसार अक्षय कुमार हर साल राजू को 1.2 करोड़ की सैलरी देते हैं.
आमिर खान की युवराज घोरपड़े (Yuvraj Ghorpade) सुरक्षा के लिए नजर आते हैं, आमिर खान हर साल युवराज घोरपड़े को 2 करोड़ की सैलरी देते हैं.’