गैंगस्टर्स की रियल लाइफ पर बेस्ड हैं ये बॉलीवुड फिल्में!

आज आपको बताएंगे ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनके कैरेक्टर रियल लाइफ गैंगस्टर पर आधारित हैं।

Shootout at Lokhandwala

1991 के ‘लोखंडवाला शूटआउट कांड’ ने सभी को हिला कर रख दिया था। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 46.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Once Upon a Time in Mumbai

इस फिल्‍म में हाजी मस्‍तान के नेतृत्‍व में मुंबई में संगठित हुई गैंग्‍स के बारे में बताया गया है। 38 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 85.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

D-Day

ऋषि कपूर ने इस फिल्‍म में इकबाल सेठ उर्फ गोल्‍डमैन का किरदार निभाया था। 36 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 28 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई थी।

Company

इस फिल्म में दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन की कहानी को दिखाया गया था। 9.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25.02 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Haseena Parkar

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 8.03 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया था।

Gangs of Wasseypur

यह फिल्म झारखंड के धनबाद जिले के कोयला माफियाओं खान और कुरैशी परिवारों पर आधारित है। 9.2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Satya

यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंग और सत्या नाम के के एक गैंगस्टर पर आधारित है। 2.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Mumbai Saga

1980 और 1990 के दशक में मुंबई के अंडरवर्ल्ड के दृश्य पर आधारित और एक गैंगस्टर के जीवन की गाथा कहने वाली इस फिल्म को 64 करोड़ के बजट में बनाया गया था। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई।

The Diary of West Bengal के ट्रेलर रिलीज होते ही पश्चिम बंगाल में मचा बवाल!