हम आपको आपके पसंदीदा बॉलीवुड एक्टर्स के 12वीं के मार्क्स के बारे में बताने जा रहे हैं.
एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान के 12वीं में 80.5 फीसदी अंक आए थे. उन्होंने दिल्ली के सेंट कोलंबिया स्कूल से पढ़ाई की है.
परिणीति चोपड़ा ने 12वीं कक्षा में इकॉनॉमिक्स से ऑल इंडिया टॉप भी किया है. उन्होंने कहा था कि 12वीं में उनके 97% आए थे.
उर्वशी रौतेला ने भी 12वीं में 97 फीसदी अंक हासिल किए थे. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि वह 100 फीसदी अंक लाना चाहती थीं.
श्रद्धा कपूर ने अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि उनके 12वीं में 85 से 90 % के बीच आए थे.
अनुष्का शर्मा भी स्कूल के दिनों में पढ़ाई में काफी अच्छी थी और उनके 12वीं में 89% आए थे.
एक रिपोर्ट के अनुसार जाह्नवी कपूर ने 12वीं में 86 फीसदी अंक हासिल किए थे. जाह्नवी ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है.