सेब में विटामिन बी, सी और पोटैशियम पाए जाते हैं। वहीं, मूंगफली में मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन-इ पाए जाते हैं। सेब में पॉलीफिनोल एंटी-ऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं, जिनसे अग्नाशय सेल्स सुरक्षित रहते हैं।
उबले अंडे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इससे मोटापा और डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए एग सलाद का सेवन कर सकते हैं।
बढ़ती भूख को कम करने के लिए उबली सब्जियां का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए गाजर, चुकंदर, ब्रोकली और शिमला मिर्च को उबालकर सेवन कर सकते हैं।