'बिग बॉस 17' के मेकर्स ने विनर का इंतजार कर रही ट्रॉफी का पहला लुक भी सामने ला दिया है।
Bigg Boss 17 की ट्रॉफी पूरी तरह से शो की थीम, 'दिल दिमाग, दम' को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
इसका डिज़ाइन तीन कमरों और बिग बॉस के घर के सार को दिखाता है।
यह टॉप फाइनलिस्ट्स में सबसे अधिक वोट पाने वाले किसी को ही मिलेगी।
इस सीजन में 'बिग बॉस 17' की प्राइज मनी 30 से 40 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है और विनर को एक कार भी मिलेगी।