इस आसान तरीके से बनाएं भरवा हरी मिर्च!

हरी मिर्च भोजन के साथ मिल जाए तो उसका स्वाद बढ़ जाता है, ये सलाद या पराठे किसी के भी साथ मजेदार लगते है।

अगर आप भी हरी मिर्च खाने के शौकीन है तो ये रेसिपी आपके काम आएगी।

भरवा हरी मिर्च समाग्री

हरी मिर्च 20, सौंफ 1 कप, धनिया 1 कप, अमचूर पाउडर 1 चम्मच, नमक 1 चम्मच, बेसन 1 कप, लाल मिर्च 6, तेल 1 कप, और दही 1 कप

भरवा हरी मिर्च रेसिपी

पहले हरी मिर्च को अच्छी तरह से धो लें और सूखा ले, फिर चाकू से इसे बीच से काटें और सारे बीज निकल दे। अब पैन को गैस पर रखें उसमे एक चम्मच तेल डालें और बेसन डालकर हल्का भून लें।

इसके बाद, भुना हुआ बेसन को प्लेट में निकाल लें और इसी पैन में एक चम्मच तेल और सौंफ, धनिया, लाल मिर्च डालकर हल्का भून लें। अब मसाले को ठंडा होने दें, साथ ही बचा हुआ तमाम तेल डालकर गर्म कर लें।

अब पीसा दरदरा मसाला हरी मिर्च में डालकर बंद कर लें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमे भरवां मिर्च फ्राई कर लें।

बस फिर फ्राई करने के बाद एक बाउल में दही को डालकर फेंट लें और उसमे फ्राई हरी मिर्च मिला ले। लीजिए तैयार है भरवां हरी मिर्च।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!