भापा दोई एक बंगाली व्यंजन है, जो रबड़ी की तरह ही होती है। ये खाने में मीठी और काफी लाजवाब लगती है।
दही 2 कप, इलायची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच, कंडेंस्ड मिल्क 1 कप, केसर पाउडर 2 बड़े चम्मच, और मक्खन 1 चम्मच।
पहले दही को सूती कपड़े में अच्छी तरह बांधकर 2 घंटे के लिए रख दे, ऐसा करने से दही का सारा पानी निकल जाएगा। अब 2 घंटे के बाद दही को एक बाउल में निकाल कर 1 कप कंडेंस्ड मिल्क उसमे मिला ले।
अब इसमें इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालकर मिलाकर 2 मिनट के छोड़ दे। अब मक्खन को लगकर एक कटोरे को चिकना कर ले।
फिर दही का मिश्रण और मावा को उस बाउल में डालें और फॉइल शीट से ढककर 5 मिनट स्टीमर में रख दें। 5 मिनट बाद इसे निकल कर ठंडा कर केसर, मावा डालकर सर्व करें।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!