Bhai Dooj Thali Decoration: भैया दूज पूजा थाली में जरूर रखें ये चीजें !

भाई दूज के दिन बहन अपने भाई के माथे पर टीका लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। लेकिन अगर आपको ये नहीं पता की भाई को तिलक करते समय किन चीजों का होना जरूरी है तो आज जान ले।

भाई की आरती उतारते वक्त बहन की थाली में सिंदूर, फूल, चावल के दाने, सुपारी, पान का पत्ता, चांदी का सिक्का,  मिठाई, कलावा, दूब घास और केला लोना चाहिए।

थाली में शामिल करे ये चीजे

नया या साफ थाली लें, उसे गंगाजल से पवित्र कर लें। थाली को फूलों से सजा भी सकते हैं, सजाने के बाद उसमें रोली रखे। अक्षत रखते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी चावल टूटा हुआ न हो। थाली में सूखा नारियल और घी के दिये अवश्य रखें।

भैया दूज पूजा थाली ऐसे करे तैयार

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे, तब यमुना ने उन्हें तिलक लगाया था।  यमराज ने यमुना को वरदान दिया था कि आज के दिन जो बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाएगी, उस भाई को दीर्घायु प्राप्त होगी। तभी से भाई दूज मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है भाई दूज

हमे फॉलो करे !