एक्ट्रेस भाग्यश्री कोई ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं बल्कि घर में बना फेसपैक चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं।
इसी फेसपैक के कारण भाग्यश्री की त्वचा ग्लोइंग नजर आती है।
ओट्स, शहद और दूध से बना फेसपैक एक्ट्रेस ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करती हैं।
सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें ओट्स का पाउडर और दूध मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें शहद मिलाएं। मिश्रण को मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
यदि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो आप इसमें 2-3 चम्मच दूध भी डाल सकते हैं। फिर चेहरे धोकर पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।
ओट्स आपकी स्किन पर एक क्लींजर के तौर पर काम करेगा।
वहीं दूध और शहद चेहरे को अच्छे से मॉइश्चराइज करने में सहायता करेंगे।