भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में भी मनोवांछित फल पाने के लिए शिवरात्रि का पर्व सर्वोत्तम बताया गया है।
इस दिन शिव शंकर को प्रसन्न करने के लिए सुबह जल्दी उठकर पूजा का संकल्प करना चाहिए।
स्नान करने के बाद साफ वस्त्र पहन कर भगवान भोलेनाथ का ध्यान करें।
घर के मंदिर में दीया जलाएं और संभव हो तो व्रत भी करना चाहिए।
इस दिन भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करें।
भोलेनाथ के साथ ही मां पार्वती और उनके पुत्र गणेश जी की पूजा का विधान है ।
भगवान भोलेनाथ को उनके पसंदीदा वस्तुओं का भोग लगाना चाहिए।
भोलेनाथ को गंगाजल दूध बेलपत्र अर्पित कर मनोवांछित फल की कामना करनी चाहिए।