साउथ इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं जो स्क्रिप्ट के मामले में बॉलीवुड फिल्मों को भी टक्कर देती नजर आती हैं।
आइए जानते हैं साउथ की ऐसी ही कुछ सस्पेंस, थ्रिलर फिल्मों के बारे में
साल 2018 में रिलीज हुई साउथ इंडस्ट्री की थ्रिलर फिल्म गुडाचारी (Goodachari) एक्शन प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनर साबित होगी। इस फिल्म का हिंदी डब नाम इंटेलीजेंट खिलाड़ी है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म नेनोक्काडिन (Nenokkadine) साउथ की एक जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर फिल्म है। इसका हिंदी डब नाम एक का दम है।
साउथ सुपरस्टार रामचरण की फिल्म ध्रुव भी एक्शन क्राइम और थ्रिल से भरपूर है। फिल्म की कहानी एक आईपीएस ऑफिसर ध्रुव की है।
साल 2017 में आई फिल्म विक्रम वेधा क्राईम- थ्रिल से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेता आर माधवन और विजय सेतूपति मुख्य किरदार में नजर आए हैं।
साल 2013 में आई मलयालम क्राईम- थ्रिलर फिल्म मुंबई पुलिस बॉलीवुड को टक्कर देने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म को आईएमडीबी रेटिंग 8 मिली है।