मनाली, मसूरी, औली, शिमला, गुलमर्ग समेत देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां खूब बर्फबारी होती है।
आइए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपको बर्फबारी देखने के लिए कहीं जाना हो तो आप कहां-कहां जा सकते हैं।
मनाली में बर्फबारी का आनंद लेने का सबसे अच्छा तरीका है या तो ओल्ड मनाली में एक होटल / होमस्टे बुक करें और अपनी खिड़की से पहाड़ों पर बर्फबारी को देखें। वहीं एडवेंचर के शौकीन लोग सोलंग वैली जा सकते हैं, जहां स्कीइंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज होती है।
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मसूरी बर्फबारी देखने के लिए एक आदर्श स्थान है। हालांकि अच्छी बर्फबारी देखने के लिए आपको दिसंबर मिड और फरवरी मिड के बीच मसूरी की यात्रा का प्लान बनाना चाहिए।
बर्फबारी देखने के लिए उत्तराखंड का औली आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये जगह जोशीमठ से शुरू होने वाली भारत की सबसे लंबी केबल कार सवारी के लिए भी फेमस है। जनवरी से फरवरी औली में बर्फबारी का समय होता है।
जम्मू और कश्मीर में साहसिक खेलों के केंद्र गुलमर्ग में सर्दियों के दौरान दुनियाभर से लाखों पर्यटक बर्फबारी के लिए आते हैं। भारत में स्कीइंग के लिए टॉप स्थलों में से एक माने जाने वाले हिल स्टेशन गुलमर्ग में हरे-भरे घास के मैदान बर्फ की चादर से ढके हुए होते हैं।