हाल ही में पेश किए गए बजट में सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर काफी निवेश किया गया है।
ऐसे में सीमेंट की कम्पनियों के स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है। साथ ही ये सेक्टर हमेशा से ही अच्छा रिटर्न देने वाला सेक्टर रहा है।
वैश्विक बाजार में इस समय सेमीकंडक्टर चिप की कमी चल रही है। इस सेक्टर की कम्पनियां काफी कम हैं और सेमीकंडक्टर चिप की मांग पूरे देश में काफी ज्यादा है।
ये चिप मोबाइल फोन, ईयर फोन, ब्लूटूथ गैजेट, टीवी आदि हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट में इस्तेमाल होते हैं।
इसलिए इन कम्पनियों में निवेश करना फायदेमंद सिद्ध हो सकता है।