आइए जानते हैं नेपाल के खास दर्शनीय स्थलों के बारे में, जो सैलानियों के लिए काफी खास हैं.
काठमांडू अपने मठों, मंदिरों और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है. यहां की शांति और प्रकृति की खूबसूरती यात्रियों को काफी मोहती है.
पोखरा को नेपाल के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस में गिना जाता है. यह हिमालय की तलहटी में फैला हुआ एक महानगरीय शहर है.
यहां स्वयंभू स्तूप और मंदिर परिसर पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है. इस मंदिर को मंकी टेंपल के नाम से भी जाना जाता है.
भक्तपुर काठमांडू घाटी में मौजूद है जो पर्यटन के लिहाज से काफी लोकप्रिय है. यहां आपको कई मंदिर और तीर्थस्थल देखने को मिल जाएंगे.
गौतम बुद्ध का जन्म स्थान लुम्बिनी यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है जो हिमालय के पर्वतों से घिरा है.