हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप खुश हो जाएंगे।
अहमदाबाद
अगर आप गुजरात घूमने जा रहे हैं तो अहमदाबाद जाए बिना आपकी गुजरात यात्रा अधूरी है.
गिर नेशनल पार्क
गिर नेशनल पार्क एशियाटिक लायन का एकलौता घर कहा जाता है. यहां की वाइल्ड लाइफ मन मोह लेने वाली है.
सोमनाथ
सोमनाथ के मंदिर के बारे में तो आपने सुना ही होगा, जी हां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक. इसके अलावा इसे चंद्र देवता का भी गढ़ माना जाता है.
सापुतारा
गुजरात प्रांत में स्थित सापुतारा एक छोटा, लेकिन बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो वेस्टर्न घाट में स्थित है.
जूनागढ़
जूनागढ़ अपने इतिहास और स्मारकों के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान रखता है.
गांधीनगर
गांधीनगर अहमदाबाद से 23 किलोमीटर दूर स्थित है. यहां भारत के सबसे भव्य और खूबसूरत मंदिरों में से एक अक्षरधाम मंदिर है।
चंपानेर
चंपानेर की स्थापना चावड़ा वंश के राजा चावड़ा ने की थी. खास बात ये है कि इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज साइट्स में भी शामिल किया गया है.
द्वारका
भगवान श्रीकृष्ण का घर, द्वारका भी गुजरात में ही स्थित है. इसे भारत के सबसे पवित्र शहरों में गिना जाता है, क्योंकि यह चार धामों में से भी एक है।
कच्छ
रण ऑफ कच्छ का नाम तो आपने सुना ही होगा. यह शहर खूबसूरत सफेद रेत के लिए भी फेमस है.
वडोदरा
वडोदरा गुजरात का सर्वदेशीय शहर कहा जाता है. इसके अलावा इस शहर से जुड़ा इतिहास भी इसे फेमस बनाता है.