सर्फिंग करने के लिए बेस्ट है ये डेस्टिनेशन!

सर्फिंग के लिए लोग बीच पर जाते हैं और इसका आनंद लेते है। ऐसे में अगर आप सर्फिंग करने का प्लान कर रहे है तो इन खूबसूरत जगहों पर एक नज़र डालें।

कोवलम

कोवलम तमिलनाडु में स्थित है, ये सर्फ स्पॉट के लिए जाना जाता है। खासकर, अगस्त महीने में कोवलम बीच पर फेस्टिव सीजन रहता है। यहां आप म्यूजिक, योग और सर्फ सीख सकते हैं।

महाबलीपुरम

महाबलीपुरम में स्थित मुमु स्कूल सर्फिंग के लिए जाना जाता है, जून और जुलाई के महीने में महाबलीपुरम में पर्यटक अधिक आते हैं। लेकिन आप फरवरी महीने में भी सर्फिंग के लिए महाबलीपुरम जा सकते हैं।

वर्कला

केरल में सर्फिंग के लिए वर्कला जा सकते हैं। यहां के समुद्र तट, ऊंचे पहाड़ और हरे भरे जंगल में प्राकृतिक नजारा देखने लायक रहता है।  यह खूबसूरत बीच तिरूवंनतपुरम में है।

गोवा

आप गोवा में स्कूबा डाइविंग, सर्फिंग और स्काई डाइविंग का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप फरवरी महीने में सर्फिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो गोवा जा सकते हैं।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!