हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप रोड ट्रिप पर जा सकते हैं और यकीन मानिए आपको यहां काफी मजा आ सकता है।
भारत में कई ऐसे एक्सप्रेसवे बने हैं, जो अपनी रफ्तार और खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक है मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, जो बेहद ही खूबसूरत रास्ता है।
अगर आप अब तक उत्तर-पूर्व की खूबसूरती नहीं देख पाए हैं तो फिर आपको गुवाहाटी से शिलांग के बीच रोड ट्रिप प्लान करना चाहिए।
चेन्नई से पुदुचेरी के बीच रोड ट्रिप पर जाना मतलब हर एक खूबसूरती को देखना। इन दोनों शहरों के बीच आप ईस्ट कोस्ट रोड का आनंद ले सकते हैं।