Bungee Jumping के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन्स!

Cream Section Separator

कुछ अडवेंचर करना चाहते है तो क्यों न बंजी जंपिंग ट्राई की जाए?

Cream Section Separator

आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहा बंजी जंपिंग होती है और आप भी उसका लुत्फ उठा सकते हैं।

मोहनचट्टी, ऋषिकेश

ऋषिकेश के मोहनचट्टी गांव में स्थित जंपिंग हाइट्स बंजी जंपिंग के लिए फेवरिट स्पॉट है। यहां बंजी जंपिग के लिए प्लैटफ़ॉर्म जमीन से करीब 83 मीटर ऊपर बनाया गया है। एक जंप के लिए इसकी फीस करीब 2500 रुपये है।

वंडरलस्ट, दिल्ली

बंजी जंपिंग के शौकीनों के लिए दिल्ली का वंडरलस्ट भी बढ़िया ऑप्शन है। यहां आप ग्राउंड लेवल से करीब 130 मीटर ऊपर से क्रेन जंप भी कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस अडवेंचर को वंडरलस्ट में 50 साल तक के लोग आराम से कर सकते हैं।

ग्रैविटी ज़ोन, गोवा

गोवा में बीच पर घूमने के अलावा बंजी जंपिंग का भी लुत्फ उठाएं। गोवा का ग्रैविटी ज़ोन बंजी जंपिग के लिए काफी फेमस है।  यहां बंजी जंपिंग के लिए एक 25-मीटर ऊंची टावर बनाया गया है।

डेला अडवेंचर, लोनावला 

लोनावला स्थित डेला अडवेंचर भारत के सबसे बड़े अडवेंचर पार्क में से एक है और बंजी जंपिंग के लिए काफी पॉप्युलर है। यहां का जंपिंग प्लैटफ़ॉर्म 45 मीटर ऊंचा है। यहां बंजी जंपिंग के एक राउंड की फीस 1500 रुपये है।

ओज़ोन अडवेंचर्स, बेंगलुरु

भारत की सबसे पॉप्युलर बंजी जंपिग लोकेशन में बेंगलुरु का ओज़ोन अडवेंचर्स भी शामिल है। यहां 18 से 60 साल की उम्र के लोग आराम से बंजी जंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!