इन बैंकों में FD करवाने पर मिल रहा 9 प्रतिशत का ब्याज!

मौजूदा समय में FD में निवेश एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी होने के बाद देश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी बैंक ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 4.50 प्रतिशत से लेकर 9.50 प्रतिशत तक की ब्याज दे रहा है।

बैंक सबसे अधिक 9.50 प्रतिशत की ब्याज 1001 दिनों की एफडी पर दे रहा है।

इसके बाद 9.25 प्रतिशत की ब्याज 181-201 दिनों और 501 दिनों पर एफडी पर मिल रही है। ये ब्याज दरें अभी लागू की गई हैं।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी पिछले महीने ही एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया है।

700 दिनों की एफडी पर आम निवेशकों को बैंक 8.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 9.00 प्रतिशत की ब्याज दे रहा है।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 24 मार्च को नई ब्याज दरें लागू की हैं।

इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों को 3.60 प्रतिशत से लेकर 9.01 प्रतिशत की ब्याज दे रहा है।

बैंक की ओर से अधिकतम 9.01 प्रतिशत की ब्याज 1001 दिनों की एफडी पर वरिष्ठ नागिरकों को मिल रही है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!