बॉलीवुड की रोमांटिक आइकॉनिक जोड़ियां!

आज हम इस लेख में आपको बॉलीवुड की रोमांटिक आइकॉनिक जोड़ियों से रूबरू कराएंगे।

रेखा और अमिताभ बच्चन

रेखा और अमिताभ बच्चन अस्सी के दशक का वो चेहरा हैं जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही गदर मचा देती थी।  इस जोड़ी ने करीब 12 फिल्मों में एक साथ काम किया है।

राज कपूर और नरगिस

बॉलीवुड के इस गोल्डन कपल ने आवारा, श्री 420 जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया। दोनों की लव स्टोरी उस दौर में काफी चर्चित रही।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

शोले धर्मेंद्र औऱ हेमा मालिनी की मोस्ट आइकॉनिक फिल्म थी। इस जोड़ी ने करीब 24 से अधिक फिल्मों में एक साथ काम किया है।

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित

तेजाब से लेकर राम लखन और बेटा जैसी फिल्मों में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई थी।

शाहरुख खान- काजोल

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की यादगार जोड़ियों में से एक रही है। शाहरुख खान और काजोल सिल्वर स्क्रीन पर एक से एक रोमांटिक फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

गोविंदा और करिश्मा कपूर

90 के दशक में गोविदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी कॉमेडी फिल्मों में बेहद पसंद की जाती रही हैं। आपको बता दें यह जोड़ी करीब 11 फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!