मुल्तानी मिट्टी एक तरह की मिट्टी ही है, जिसमें एंटीसेप्टिक गुण समाय होते हैं, जो स्किन से जुड़ी एलर्जी को दूर करने में मददगार साबित होती है।
इसको इस्तेमाल करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में पानी या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे या बालों पर लगाया जा सकता है।
मुल्तानी मिट्टी त्वचा को चमकदार बनाने के साथ मुहांसों, निशान, टैनिंग, आदि जैसी समस्याओं को भी दूर करती है। चलिए जानते है इसके फायदे!
अगर आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन है, तो बस दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाएं और इसे एलर्जी वाली जगह पर लगा लें। आपको इसकी ठंडक से फौरन आराम मिलेगा।
मुल्तानी मिट्टी ठंडी होती है इसलिए त्वचा की सूजन पर इसे लगाने से आपको आराम पहुंच सकता है। साथ ही सूजन जल्द कम होगी और स्किन चमकेगी भी।
मुल्तानी मिट्टी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो घाव का इलाज करने में कारगर साबित होते हैं। बस इसे चोट पर एक पेस्ट की तरह लगाएं, इससे आप कुछ ही देर में बेहतर महसूस करेंगे।
लगातार सूरज की किरणों के संपर्क में आने से पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। इस समस्या के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में नारियल पानी और चीनी को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहर पर लगा लें। इससे पिग्मेंटेशन काफी कम हो सकती है।