भारत के ये 5 गांव हैं धरती पर स्वर्ग!

क्या आप जानते हैं कश्मीर के अलावा भारत में पांच ऐसे गांव मौजूद हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं।

अगर आप भी शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून के कुछ पल बीताने की तमन्ना रखते हैं तो आपके लिए ये गांव एकदम परफेक्ट हैं।

स्मित

मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 11 किलोमीटर दूर पहाड़ों पर बसा ‘स्मित’ गांव कुदरत की खूबसूरत चादर ओढ़े हुए नजर आता है। स्मित गांव दिखने में इतना खूबसूरत है कि यहां के नजारे आपको हैरत में डाल देंगे।

शिलॉन्ग

शिलॉन्ग से करीब 90 किमी दूरी पर बसा छोटा सा गांव, जहां आपको कई जगह पेड़ों की जड़ों से बने मजबूत पुल के साथ मन को लुभाने वाले खूबसूरत झरने आपका मन मोह लेंगे।

खोनोमा

प्रकृति से प्यार करने वाले लोगों को शायद ही इस बात का पता हो कि खोनोमा को एशिया का सबसे पहला हरा-भरा गांव घोषित किया गया है। ये गांव कोहिमा से 20 किलोमीटर दूर खोनोमा की हरी-भरी वादियों में मौजूद है।

मिरिक

दार्जिलिंग के पश्चिम में समुद्र तल से लगभग 4905 फीट की ऊंचाई पर बसा एक छोटा सा गांव मिरिक हैं। इस गांव को प्रकृति ने दिल खोलकर अपने सौंदर्य से नवाजा है।

मलाना

लोगों को शायद ही पता हो कि दुनिया की सबसे महंगी चरस मलाना मिल्क इसी गांव में मिलती है। ’मलाना’ गांव हिमाचल की कुल्लू घाटी के उत्तर में पार्वती घाटी की चंद्रखानी की हरी-भरी वादियों से ढका हुआ है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !