बसंत पंचमी पर घर लाए ये चीजे!

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस विशेष दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है,  इस विशेष दिन पर पूजा-पाठ के साथ-साथ खरीदारी का भी विशेष महत्व है।

ज्योतिष शास्त्र में कुछ महत्वपूर्ण वस्तुओं के विषय में बताया गया है, जिन्हें बसंत पंचमी पर्व के दिन खरीदने से विशेष लाभ मिलता है।

Brush Stroke

सरस्वती माता की प्रतिमा

इस दिन देवी सरस्वती की नई तस्वीर या प्रतिमा घर लेकर आएं और ईशान कोन में स्थपित करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Brush Stroke

वाद्य यंत्र

संगीत अथवा कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को छोटा वाद्य यंत्र जैसे बांसुरी, मंजीरा, तुम्बी इत्यादि को घर लेकर आना चाहिए और सर्वप्रथम इन्हें मां सरस्वती के चरणों में अर्पित करना चाहिए।

Brush Stroke

मोरपंखी पौधा

बसंत पंचमी के दिन  मोरपंखी पौधा अवश्य लाएं और इसे पूर्व दिशा में रख दें। मोरपंखी पौधा मां सरस्वती का प्रिय है और इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है।

Brush Stroke

विवाह संबंधित सामग्री

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ही भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह का तिलक हुआ था। इसलिए इस विशेष दिन पर विवाह संबंधित सामग्री लाने से विशेष लाभ मिलता है।

Brush Stroke

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !