गेंदे के फूल से बना तेल बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है.स्कैल्प में इस तेल को लगाने से कुछ ही दिनों में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
यह तेल एंटीफंगल सोल्यूशन की तरह काम करता है. जिससे स्कैल्प में होने वाली खुजली भी दूर होती है.
आप गेंदे के फूलों का दही, रीठा और शिकाकाई पाउडर के साथ हेयर मास्क भी बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये प्राकृतिक चमक के लिए बालों को हाइड्रेट करता है. बालों के साथ-साथ गेंदे के फूल का तेल स्किन के लिए भी फायदेमंद माना गया है.