सफेद बालों के लिए बेस्ट है ये घरेलू उपाय!

बढ़ती उम्र में बालों का सफ़ेद होना आम बात है, लेकिन अगर ये कम उम्र में सफ़ेद होने लगे तो चिंता का विषय बन जाता है।

गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव के चलते बालों की समस्या होती है। साथ ही शरीर में विटामिन-सी की कमी से भी बाल सफेद होने लगते हैं।

इसीलिए आज हम आपको 3 घरेलू उपाय बातएंगे, जो की सफेद बालों के लिए बेस्ट है।

प्याज

इसके लिए प्याज को अच्छी तरह से कूचकर रस तैयार कर लें। अब प्याज के रस को अपने बालों में लगाएं। इसके बाद बालों की मालिश करें। जब बाल सुख जाएं, तो नार्मल पानी से बालों को धो लें। इस उपय को हफ्ते में दो बार जरूर करें।

आंवला

आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही बालों की समस्या से भी निजात मिलता है। वहीं, आंवले को पीसकर बालों पर लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं।

नारियल तेल

बालों में नारियल तेल लगाने से बाल काले, घने और लंबे होते हैं। साथ ही सफेद बालों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए हफ्ते में दो बार नारियल तेल से बालों की मालिश करें।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !