घर पर बनाएं बैंगन का खट्टा- मीठा अचार!

आम, आंवला, नींबू, मिर्च का अचार तो आमतौर पर सब बनाते ही है इसलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बैंगन का खट्टा- मीठा अचार की रेसिपी बतायेगे, बहुत ही लाजवाब होता है खाने में.

सामग्री

1 बड़े साइज का बैंगन 1/2 बड़ा चम्मच सौंफ 5 बड़े चम्मच सिरका 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1 कप चीनी 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच सरसों दाना 7 बड़े चम्मच सरसों का तेल 1 बड़ा चम्मच पंच फोरन नमक स्वादानुसार

विधि

सबसे पहले बैंगन को छोटे टुकड़ों में काट लें। उसके बाद एक पैन में तेल गरम करें और उसमे पंच फोरन और सौंफ डालें। फिर बैंगन के टुकड़े डालें। फिर सभी मसालों को एक-एक करके डालें और धीमी आंच पर अचार को पकाएं।

भले ही थोड़ी देर के लिए अचार को ढांक दें। बैंगन जब पक जाए तो पैन में सिरका और चीनी डालें। थोड़ी देर इन्हें चलाएं। अब यदि अचार तेल छोड़न लगे जाए तो गैस बंद कर दें।

अब इसे ठंडा करके कांच की बोतल में भर लें। और लीजिये तैयार हो गया हमरा बैंगन का खट्टा- मीठा अचार!

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!