डक मीट पेठे के साथ पकाया जाता है लेकिन साथ ही ये तिल, कद्दू, दाल और भी बहुत सी चीजों के साथ भी बनाया जा सकता है। ये खाने में बेहद लाजवाब लगता है।
आलू पिटिका भी यहां की पॉपुलर डिशेज़ में से एक है, ये मैश किए हुए आलू को सरसों के तेल, प्याज, नमक और धनिये में पकाए जाता है।
खार नॉन वेजिटेरियन डिश है, ये मटन, मछली और कच्चा पपीता, अरबी जैसी सब्ज़ियों और दालों को साथ में मिलाकर बनाया जाता है।
अगर आपको रबड़ी खाने का शौक है तो गोरूर पायस को जरूर ट्री करे। ये चावल, दूध, खजूर, और तेज पत्तों से बनाया जाता है। ये आपको जरूर पसंद आएगा।
मासोर टेंगा करी असम की लोकप्रिय डिश है, ये मछली को धीमी आंच में टमाटर और नींबू से बने शोरबे के साथ तैयार किया जाता है।