रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, तोड़े रिकॉर्ड्स!

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा.

मुकाबले में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और टीम अपनी पहली पारी में 177 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट चटकाए तो रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट हासिल किए.

इन विकेट के साथ आर अश्विन ने अपने टेस्ट करियर के 452 विकेट पूरे किए

Brush Stroke

अश्विन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 450 से ज्यादा विकेट लेने वाले अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए है.

Brush Stroke

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में आर अश्विन ने 450 टेस्ट विकेट हासिल करने का आंकड़ा छूआ.

Brush Stroke

इसके साथ ही अश्विन टेस्ट मैचों में सबसे तेज 450 विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

Brush Stroke

बता दें कि अश्विन यह रिकॉर्ड महज 89 टेस्ट मैचों में ही अपने नाम करने में सफल रहे हैं.

Brush Stroke

अश्विन के रिकॉर्ड

इससे पहले के भी टेस्ट मैचों में अश्विन के रिकॉर्ड लाजवाब रहे हैं और कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे हैं. इनमें बतौर गेंदबाज सबसे तेज 50, 100, 150, 200, 250, 300, 350, 400 और 450 टेस्ट विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड भी शामिल है.

Brush Stroke

100 विकेट- 18 टेस्ट 150 विकेट- 29 टेस्ट 200 विकेट- 37 टेस्ट 250 विकेट- 45 टेस्ट 300 विकेट- 54 टेस्ट 350 विकेट- 66 टेस्ट 400 विकेट- 77 टेस्ट 450 विकेट- 89 टेस्ट

Brush Stroke

अश्विन के अब तक के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो अश्विन अभी तक कुल 267 मैच खेल चुके हैं.

Brush Stroke

इसमें उन्होंने 26.19 की औसत से कुल 675 विकेट चकटाए हैं. वहीं, अश्विन भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं.

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !