अगर आप हरिद्वार में गंगा स्नान या घूमने जा रहे हैं और गंगा घाट के आसपास ठहरने के लिए बेस्ट जगह सर्च कर रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे।
शांतिकुंज आश्रम (Shantikunj Ashram)
शांतिकुंज आश्रम के बारे में कहा जाता है कि यहां खाने-पीने के साथ-साथ ठहरने की सुविधा भी फ्री में मिलती है। लेकिन आश्रम के छोटे-मोटे काम करने होते हैं।
श्री हरिद्वार गुजरती धर्मशाला ( Shree Haridwar Gujarati Dharamshala)
इस धर्मशाला में एक रूम का किराया लगभग 120 रुपये से स्टार्ट होता है। इस धर्मशाला में ठहरने के साथ-साथ व्यंजनों का भी स्वाद चख सकते हैं।
जय राम आश्रम (Jai Ram Ashram)
इस आश्रम में ठहरने का किराया लगभग 200 रुपये से स्टार्ट होता है। ठहरने के साथ-साथ यहां स्थानीय भोजन भी मिलता है।
एकता भवन धर्मशाला (Ekta Bhawan Dharamshala)
एकता भवन धर्मशाला में रूम का किराया लगभग 300 रुपये से स्टार्ट होता है। इस धर्मशाला में एसी और नॉन एसी कमरे की भी सुविधा है।