कप्तान लियोनल मेसी के गोल के बावजूद अर्जेंटीना की टीम इस मैच को नहीं जीत सकी। उसके 36 मैचों से नहीं हारने का क्रम कतर में टूट गया।
ग्रुप-सी में सऊदी अरब ने दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराया। सऊदी अरब के सालेह अलसेहरी ने 48वें और 53वें मिनट में सालेम अलडावसारी ने गोल किया।
अर्जेंटीना के लगातार 36 मैचों में जीत का क्रम टूट गया। इस दौरान वह 25 मैच जीता था और 11 ड्रॉ हुए थे।
1974 के बाद पहली बार अर्जेंटीना ने अपने पहले मैच में 2 गोल खाए हैं। तब उसे पोलैंड के खिलाफ 2-3 से हार मिली थी।
खिताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना का मुकाबला अब 27 नवंबर को मैक्सिको और 30 नवंबर को पोलैंड के खिलाफ होगा।
अर्जेंटीना को प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए अब अपने बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।