सेब से बनाएं फेस पैक

इंस्टेंट ग्लो के लिए एप्पल फेस पैक

2 चम्मच कद्दूकस किए हुए सेब में 1 चम्मच ताजा अनार का रस मिलाएं. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-एजिंग गुण होते हैं.

मुंहासे का इलाज के लिए

इसके लिए आधे सेब को कद्दूकस करके इसमें शहद मिला लें. पेस्ट को प्रभावित जगहों पर लगाएं, इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें.

प्राकृतिक क्लींजर

2 चम्मच दूध में एक चम्मच सेब का रस और शहद मिलाएं. मुलायम और चमकदार त्वचा पाने के लिए अपने चेहरे, गर्दन की मालिश करें और गुनगुने पानी से धो लें.

मुलायम और ग्लोइंग त्वचा के लिए

पिसे हुए सेब के साथ दो चम्मच ओट्स और शहद मिलाएं. पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें.