दिल्ली में लाल किला के अलावा इन फोर्ट का भी करे दीदार!

भरत में कई ऐसे किले है जिन्हे हिन्दू शासकों से लेकर मुगलों ने निर्माण किया है। ऐसे ही कई किले दिल्ली में भी है, जिसे देखने के लिए लोग दूर – दूर से आते है।

लाल किला

लाल किला सबसे फेमस किला है, ये यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। ये 1639 में मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा बनाया गया था और लगभग 9 साल उसे बनाने में लग गए थे।

सलीमगढ़ किला

सलीमगढ़ किला सलीम शाह सूरी द्वारा बनवाया गया था, लेकिन राजवंश के पतन के बाद इसे औरंगजेब ने जेल में बदल दिया था। आज ये किला खंडहर बन चूका है।

सिरी फोर्ट

सिरी फोर्ट के लिए कहा जाता है की अलाउद्दीन खिलजी ने नींव में 8000 मंगोल सैनिकों के सिर गाड़ दिए थे। लेकिन अब ये खंडहर हो चूका है। लेकिन फिर भी ये बेहद खास हैं।

पुराना किला

पुराना किला काफी सुन्दर जगह है, किले में 18 मीटर ऊंची दीवारें हैं और तीन धनुषाकार प्रवेश द्वार हैं। यहां आप लॉन, शेरमंडल, किला-ए-कुहना मस्जिद और एक म्यूजियम देख सकते है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!