अमिताभ बच्चन कई घंटे लगातार काम करने के बाद भी चाय-कॉफी का सेवन नहीं करते हैं.
बिग बी ने खुद को फिट रखने के लिए अब कोल्ड ड्रिंक के साथ-साथ मिठाइयों से भी दूरी बना ली है.
उनकी डाइट में नारियल पानी, तुलसी पत्ता, प्रोटीन ड्रिंक्स, पनीर भुर्जी और दूध जैसी चीजें शामिल है.
इसके अलावा अमिताभ बच्चन सुबह जल्दी उठते हैं और रोज कसरत करते हैं.
वो दिन में कम से कम 20 मिनट वॉक भी करते हैं. ताकि उनका ब्लड सर्कुलेशन सही रह सके.
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी नौ घंटे की नींद लेते हैं.