कंपनी ने अपने प्राइम यूजर्स को एक मेल किया, जिसका सबजेक्ट अपडेट ऑन योर मेंबरशिप रखा गया।
इस मेल में कंपनी ने यूजर्स को बताया है कि हम आपके प्राइम मेंबरशिप के संबंध में आपसे संपर्क कर रहे हैं।
26 अप्रैल 2023 से प्राइम मंथली प्लान की कीमत 179/माह से बदलकर 299/माह हो गई है।
कंपनी ने यूजर्स के यह भी लिखा कि एक महत्वपूर्ण प्राइम सदस्य के रूप में आप 15 जनवरी 2024 तक 299 रुपये के बजाय 179/माह पर प्राइम मंथली को ऑटो-रिन्यू करना जारी रख सकेंगे। इसके लिए आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।
मान लीजिए अगर आपका ऑटो-भुगतान विफल हो जाता है या आप अपनी ऑटो-रिन्यूवल सहमति रद्द कर देते हैं, तो आपको 299/माह की नई कीमत पर प्राइम को रिन्यू करना होगा।