घर में बनाएं आलू के चिप्स, ये रही रेसिपी!

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको आलू के चिप्स बनाने की विधि बताएंगे।

आपको इन आलू के चिप्स में बाजार के चिप्स जैसा ही स्वाद आएगा।

आलू के चिप्स बनाने के लिए  सामग्री

आलू तेल पानी मसाले

आलू के चिप्स बनाने की विधि

सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर छील लें। इसके बाद चिप्स कटर की मदद से आलू को काट लें। अब कटे हुए आलूओं को दो तीन बार साफ पानी से धो लें। इसके बाद उबलते हुए पानी में चिप्स डाल लें। आपको 2 मिनट तक चिप्स को उबालना है।

अब एक साफ किचन टॅावल में चिप्स को डाल लें। इसके बाद इन्हें ऐसे ही धूप में सुखाएं। आप पंखे में सुखाकर भी इन्हें तल सकते हैं। इसके बाद गर्म तेल में चिप्स डालें और फिर तल लें। आप ऊपर से कोई भी मसाला, नमक आदि डाल सकते हैं।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!