अग्रणी टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल ने देहरादून में 5जी सेवा शुरू करने की आज विधिवत घोषणा की है।उत्तराखंड में एयरटेल नेटवर्क शुरू करने की प्रक्रिया पूरा कर रही है।

एयरटेल 5जी प्लस (Airtel 5G Plus) की सेवाएं चरणबद्ध तरीके से सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। एयरटेल 5जी- वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे।

एयरटेल 5जी सर्विस  सबसे पहले देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर, चंद्रबनी, बालावाला, मियांवाला, देहराखास, पटेल नगर, पलटन बाजार, निरंजनपुर, सेवला कलां, गढ़वाली कॉलोनी, सौंधों वाली, अमन विहार, न्यू रोड, रेस कोर्स, मोथरोवाला, एकता विहार, चकराता रोड, राजपुर रोड, प्रेमनगर में शुरू हुई है।

आने वाले समय में एयरटेल पूरे शहर में 5 जी सेवाओं का विस्तार करेगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में इसका नेटवर्क उपलब्ध होगा।

एयरटेल 5जी के लॉच अवसर पर भारती एयरटेल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीईओ सोवन मुखर्जी, ने कहा, “मैं देहरादून में एयरटेल 5जी प्लस के लॉच की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं।

आज से देहरादून के एयरटेल ग्राहक मौजूदा 4जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक गति के साथ एक अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकेगे।

हम पूरे शहर में इसका विस्तार करने की प्रक्रिया में बढ़ रहे हैं। जो हमारे ग्राहकों को गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों के लिए सुपरफास्ट एक्सेस प्रदान करेगा।”

स्टोरी शेयर जरूर करे !