चांद के साउथ पोल पर लैंड करना काफी चुनौतीपूर्ण था लेकिन आखिरकार कामयाबी हासिल हो ही गई।
लेकिन अब एक नए मिशन की चर्चा जोरों से शुरू हो गई।
अब इसरो की नजरें सूरज पर हैं, जी हां चांद के बाद अब सूरज की बारी है।
बता दे, इसरो का अगला मिशन Aditya L-1 है जिसमें सूरज की स्टडी की जाएगी.
सूर्य का अध्ययन करने वाला ये पहला भारतीय मिशन होगा.
साथ ही बता दे, मिशन Aditya L-1 सितंबर 2023 में लॉन्च किए जाने की संभावना है.
इसरो का यह मिशन अब तक का सबसे जटिल मिशन होने वाला है।
इसरो के वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि Aditya L-1 से अंतरिक्ष मौसम की गतिशीलता, कण और क्षेत्रों के प्रसार आदि की समस्या को समझने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।