आटे के गोलगप्पे बनाने की आसान रेसिपी!

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको आटे के गोलगप्पे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे।

आटे के गोलगप्पे बनाने के लिए जरूर सामग्री

गेहूं का आटा सूजी तेल नमक

आटे के गोलगप्पे बनाने की विधि

सबसे पहले आटा, सूजी, नमक आदि अच्छे से मिला लें और इसमें तेल भी मिलाएं इसके बाद इन सभी चीजों को हथेलियों से रगड़ें ऐसा करने से तेल अच्छी तरह से मिक्स हो जाएगा

अब इसमें पानी मिलाएं आपको पानी डालकर सख्त आटा गूंथना है आटा गूंथने के बाद इसे 20 मिनट तक ढककर रख दें

20 मिनट बाद इसे फिर से गूंथ लें ऐसा करने से आटा चिकना बन जाएगा इसके बाद लोई बनाकर बेल लें

लोई बनाने के बाद एक नम कपड़े से 5 मिनट इसे ढक लें 5 मिनट बाद इसे गर्म तेल में तल लें इन आसान स्टेप्स में गोलगप्पे बनकर तैयार हो जाएंगे

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!