आरोन फिंच विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं।
फिंच ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया और ऑस्ट्रेलिया के लिए 103 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से 76 मुकाबलों में उन्होंने कप्तानी की।
आरोन फिंच ने पिछले साल सितंबर में वनडे प्रारूप से संन्यास लिया था।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फिंच के नाम सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2018 में जिंबाब्वे के खिलाफ केवल 76 गेंदों में 172 रन की तूफानी पारी खेली थी।
आरोन फिंच ने 146 वनडे में 38.89 की औसत रखते हुए 17 शतक व 30 अर्धशतकों की मदद से 5406 रन बनाए।
वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 103 मैचों में दो शतक और 19 अर्धशतकों की मदद से 3120 रन बनाए।
इस दौरान उनकी औसत 34.28 की रही जबकि 142.53 का स्ट्राइक रेट रहा।
फिंच टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा सफल नहीं रहे। उन्होंने 5 टेस्ट की 10 पारियों में दो अर्धशतकों की मदद से 278 रन बनाए। उनकी औसत 27.80 की रही।