आलू से लेकर प्याज तक के पराठे अपने खूब खाएं होंगे, लेकिन क्या कभी आम का पराठा ट्राई किया है।
गर्मी के मौसम में आम सबसे ज्यादा मिलते हैं, ऐसे में आप आम का पराठा बना सकते है।
गेहूं का आटा 2 कप, नमक स्वाद अनुसार , आम का गूदा 1/2 कप और तेल।
पहले आम का गूदा निकाल लें और नमक, आम का गूदा और दो चम्मच तेल डालकर आटे को गूंथ लें। फिर आटे की लोई तैयार करे और लोई के अंदर आम का गूदा डालें।
बता दे, आप पराठे में स्टफिंग अपने हिसाब से कर सकते है। इसके बाद, लोई को बेल लें और गैस पर तवा रख तेल को गर्म कर लें, जब तेल गर्म हो जाए तो पराठा डालें और दोनों तरफ से सेंक लें।
पराठा को सुनहरा होने तक पका ले। बस लीजिए तैयार है आम पराठा। इसे आप पुदीना या सॉस के साथ परोसें।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!