आप चाहे तो इसे सुबह के नाश्ते में बना सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है आलू का चीला बनाने की रेसिपी।
दो मध्यम आकार के आलू जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च, नमक स्वादानुसार बेसन और एक चम्मच मैदा धनिया पत्ता, अदरक का पेस्ट
आलू का चीला बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर कद्दकस में लच्छेदार काट लें। इस आलू को अच्छे से धोकर पानी निथारकर अलग रख दें। कुछ देर बाद इसमे जीरा पाउडर, नमक, हल्दी, काली मिर्च और बेसन के साथ थोड़ा सा मैदा डालकर रख दें। इसे कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें।
जिससे कि सारा मसाला अच्छे से सेट हो जाए। अब एक दूसरे बर्तन में प्याज, बेसन, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और अदरक के पेस्ट को मिलाकर रख दें। इस मिश्रण को भी अलग रख दें। अब सारे बर्तनों में रखा मिश्रण मिलाकर एक कर लें।
जिससे कि चीला आसानी से बन सके। एक पैन में घी गर्म करें। इस पैन में आलू के मिश्रण को डाल दें। जब ये एक तरफ से पक जाए तो पलटकर दूसरी तरफ से सेंक लें। ध्यान रहें कि इसे मध्यम आंच पर पकाएं। जिससे कि ये कच्चा ना रह जाए।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!