बॉलीवुड के लिए 90 का दशक एक यादगार दौर रहा है, इस दौर की फिल्मों के गाने आज भी लोग सुनते हैं.
आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जो अब गुमनाम सी जिंदगी में जी रही हैं.
मीनाक्षी शेषाद्रि अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु फिल्मों में भी काम किया. मीनाक्षी का लुक इतना बदल चुका है कि आप उन्हें देखकर पहचान तक नहीं पाएंगे.
फराह नाज ने कई हिट फिल्मों में काम किया. उनकी बॉलीवुड में एंट्री यश चोपड़ा की फिल्म से हुई थी. फिर अचानक उन्होंने शादी कर ली, और शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली.
आयशा जुल्का को नाम से तो नहीं लेकिन चेहरे दिखाया जाए तो कोई नहीं भूल सकता. उन्होंने 1992 में खिलाड़ी और जो जीता वही सिकंदर जैसी फिल्मों में काम किया था.
ममता कुलकर्णी सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं. उन्होंने वक्त हमारा है, और करण अर्जुन जैसी फिल्मों में काम किया.
1990 में आशिकी फिल्म से सभी को पागल कर देने वाली एक्ट्रेस अचानक धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गई. उनके साथ एक हादसा हुआ था, जिसके बाद वो काफी बदल गई.