साल 2023 में 8 सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट

आज हम जानेंगे, साल 2023 में खेली जाने वाली सबसे बड़ी 8 क्रिकेट सीरीज के बारे में।

आईसीसी विश्व कप 2023

इस साल का सबसे बड़ा क्रिकेट महाकुंभ 50-50 ओवर का आईसीसी विश्व कप भारत में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर में होगा. हालांकि, अभी तक इसका शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा सीजन प्रगति पर है. इसका फाइनल मुकाबला इस साल लंदन में खेला जा सकता है. आईसीसी ने अभी तक इसके आयोजन की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

एशिया कप 2023

इस साल एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में होने की उम्मीद है, जो एकदिवसीय प्रारूप में खेला जाएगा. अभी इसका शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023

विश्व की सबसे बड़ी घरेलू टी20 लीग का आयोजन इस साल मार्च से जून तक भारत में होने की उम्मीद जताई जा रही है. आईपीएल के 16वें संस्करण की मिनी नीलामी पिछले महीने 23 दिसंबर को केरल राज्य के कोच्चि शहर में हुई, जिसमें 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई।

महिला आईपीएल 2023

पिछले साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सालाना बैठक में महिला आईपीएल पर आधिकारिक मुहर लग गई थी. इस लीग का पहला सीजन इस साल मार्च में आयोजित होने की उम्मीद है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का आयोजन इस साल फरवरी और मार्च के बीच होगा. इसकी शुरुआत 9 फरवरी से होगी।

एशेज सीरीज 2023

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे पुरानी और सबसे बड़ी टेस्ट प्रतिद्वंद्विता इस साल वापसी करने जा रही है. पांच टेस्ट मुकाबलों की इस सीरीज का पहला मैच 16 से 20 जून तक एजबेस्टन में खेला जाएगा, जो भारतीय समय के मुताबिक दिन के ढाई बजे शुरू होगा।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023

आईसीसी महिला टी20 वर्ड कप का आठवां संस्करण 10 फरवरी से शुरू होगा. दक्षिण अफ्रीका इस बार प्रमुख आयोजन की मेजबानी करेगा।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!