इस डाइट प्लान से हो जाएगा वजन कम

आप सुबह उठकर चीनी और दूध वाली बैड टी पीने की जगह अदरक का गर्म पानी पिएं.

उठने के करीब आधे से 1 घंटे बाद आप अपना नाश्ता कर लें. सुबह के नाश्ते में आप पोहा, उपमा, इडली, डोसा जैसी चीजें खा सकते हैं.

आपके दिन के खाने को आप 1 से 1.30 तक कर लें. इसमें आप एक कटोरी दाल, एक कटोरी सब्जी, एक से डेढ़ कटोरी सलाद और एक रोटी ले।

खाना खाने के बाद इसे ठीक तरीके से पचने के लिए आप खाने के आधे या 1 घंटे बाद छाछ पी सकते हैं.

आपको अपना डिनर बहुत ही लाइट रखना चाहिए. इसे आप 7-8 बजे के बीच ले लें. आप चाहे तो डिनर में क्लियर सूप पी सकते हैं.

रात को सोने से पहले आप एक गिलास बिना शक्कर के दूध, ग्रीन टी या फिर सौंफ और अजवाइन का गुनगुना पानी पी सकते हैं.

इस तरीके का डाइट प्लान फॉलो करने से आप 1-2 महीने में ही 10 से 15 किलो वजन कम कर सकते हैं.