Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Updates Monday-काले घने बादलों और बारिश ने बिगाड़े हालात,सोमवार को ऐसा होगा मौसम का हाल


Weather Updates Monday-काले घने बादलों और बारिश ने बिगाड़े हालात,सोमवार को ऐसा होगा मौसम का हाल

देहरादून/मेरठ। Weather Updates Monday- काले घने बादलों के बीच बारिश और उसके बाद फिर से देवभूमि के मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पिछले तीन चार दिन से देवभूमि में बर्फबारी हो रही है। जिसका असर मैदानी इलाकों के मौसम पर पड़ रहा है। राजधानी सहित पूरे उत्तराखंड में मौसम (Weather in Uttarakhand) काफी बदला हुआ है। अधिकांश जगहों पर करीब 10 फिट तक बर्फबारी हो चुकी है। उसके बाद भी बारिश जारी है। बर्फबारी और बारिश के बीच बिगड़े मौसम से जहां जनजीवन पर इसका प्रभाव पड़ा है। वहीं यातायात मार्ग भी कई जगहों पर अवरूद्ध हुआ है। शनिवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई उसके बाद रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहा। हालांकि कुछ स्थानों पर धूप निकली लेकिन मौसम में बदलाव नहीं दिखाई दिया। प्रदेश के कई जिलों में पिछले कई दिनों हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण बिजली और पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप है।

Read also: उत्तराखंड : मौसम का मिजाज बिगड़ा, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरा

जिसके चलते बाजारों में भी सन्नाटा छाया हुआ है। मौसम के तेवरों में आए बदलाव के बाद ठंड में भी इजाफा हो गया है। रविवार को भी सुबह को भी सुबह से मौसम तेवर में तल्ख दिखाई दी। कुछ स्थानों पर काले बादलों के बीच बारिश के चलते ठंड में में वृद्धि हुई है। बारिश के चलते लोग घरों के अंदर रहने को मजबूर है। वहीं केदारनाथ सहित अन्य दूसरी ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग (Weather department) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते ऐसा हो रहा है। प्रदेश के मैदानी जिलों में भी बूंदाबांदी जारी है। वहीं ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के बाद वातावरण में ठंड बढ़ी है। बताया जा रहा हैं कि सोमवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की उम्मीद है। उत्तराखंड के इस मौसम परिवर्तन का असर पश्चिमी उप्र के मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। जिसके चलते यहां पर भी मौसम में परिवर्तन हो रहा है। सोमवार को मौसम में हल्का बदलाव आएगा। जिसके चलते धूप तो निकलेगी। लेकिन दोपहर में तापमान काफी तेजी से बढ़ेगा। वहीं हवा की रफ्तार भी काफी धीमी रहेगी।

Exit mobile version